स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगी

हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा घायल, अस्पतालकर्मी और भाजपा नेता ने दिखाई मानवता, बचाई जान

हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा घायल, अस्पतालकर्मी और भाजपा नेता ने दिखाई मानवता, बचाई जान

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह साइकिल से जा रहे थे तभी पीछे से आई किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल सड़क पर पड़ा रहा और उसके सिर से लगातार खून बहता रहा।

इसी दौरान ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रहे टीबी अस्पताल में कार्यरत सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजेश गंगवार की नजर भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका और बिना देर किए एक ई-रिक्शा रुकवाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उसमें बैठाया। इसी बीच वहां से गुजर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रतीक पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते मिली मदद से घायल को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने राजेश गंगवार और प्रतीक पांडे की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें