स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

40 दिन तक हॉकी की बारीकियां सीखने के बाद खिलाड़ियों को मिली किट, बाबू सोसायटी का ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न

40 दिन तक हॉकी की बारीकियां सीखने के बाद खिलाड़ियों को मिली किट, बाबू सोसायटी का ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न
  • नर्सरी स्तर के खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया सम्मानित

लखनऊ,खेल संवाददाता पॉयनियर। केडी सिंह बाबू सोसायटी की ओर से आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को बाबू सोसायटी मैदान पर समापन हो गया। समापन समारोह में नर्सरी स्तर के प्रशिक्षु खिलाड़ियों को हॉकी किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में करीब 40 दिनों तक खिलाड़ियों ने हॉकी की तकनीक और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि 60 इंजीनियर रेजिमेंट, रुड़की के सूबेदार संतोष बटोला ने खिलाड़ियों को किट वितरित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास सबसे जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

21 मई से 30 जून तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान महानगर स्थित मॉर्निंग क्वीन ग्रुप की सुनीता गोयल ने सभी खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन चना और गुड़ की व्यवस्था कर सराहनीय सहयोग दिया।

समापन समारोह में ओलंपियन सुजीत कुमार, सैयद अली, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एम.एस. बोरा, इमरानुल हक, मुकुल लाल शाह, खुर्शीद अहमद, शीराज, अविनाश श्रीवास्तव, हरिशंकर समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें