स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभस्वास्थ्य, कृषि और विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे सीडीओपरिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंदीपोत्सव-2026 : गांव के चाक से रामनगरी तक, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मानस्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: योगीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभस्वास्थ्य, कृषि और विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे सीडीओपरिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंदीपोत्सव-2026 : गांव के चाक से रामनगरी तक, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मानस्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: योगी

अभिषेक के सामने बेबस वेस्टइंडीज: स्प्रिंगर

स्प्रिंगर ने कहा कि वेस्टइंडीज को लगा था कि 224 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और वे मैच को और भी रोमांचक बना सकते थे।

अभिषेक के सामने बेबस वेस्टइंडीज: स्प्रिंगर

इंदौर ।   वेस्टइंडीज के आलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने कहा कि उनकी टीम ने शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा के खिलाफ यथासंभव रक्षात्मक रवैया अपनाने का प्लान बी भी तैयार किया था लेकिन इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए जिससे उनकी टीम को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 14 रन से हार का सामना करना पड़ा।

 अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाकर अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने। स्प्रिंगर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और उसकी प्रशंसा करनी होगी। 

हमारा प्लान बी यही था कि हम उसके सामने जितना हो सके रक्षात्मक खेलें और उसे एक या दो रन बनाने के लिए मजबूर करें। हमने तय किया था कि हम उसके सामने ज्यादा जोखिम नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, हम बस इतनी कोशिश कर रहे थे कि उसे जितना संभव हो आक्रामक खेलने से रोका जाए। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था और आप वास्तव में अधिक नियंत्रण नहीं रख सकते। वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और इसलिए रक्षात्मक होने के अलावा आप वास्तव में कुछ खास नहीं कर सकते।

 स्प्रिंगर ने कहा कि वेस्टइंडीज को लगा था कि 224 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और वे मैच को और भी रोमांचक बना सकते थे। स्प्रिंगर ने केवल 11 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ क्योंकि वेस्टइंडीज सात विकेट पर 209 रन तक ही पहुंच पाया। उन्होंने कहा, भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी। उन्होंने वास्तव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हमने आखिर में उन्हें कुछ ज्यादा रन बनाने दिए। हमें लगा था कि विकेट थोड़ा बेहतर खेलेगा। गेंद हमारी उम्मीद से थोड़ी नीचे रही। साथ ही हमें लगा था कि दूसरी पारी में ओस होगी, लेकिन वास्तव में ओस नहीं थी। भारतीय गेंदबाजों ने विकेट का बेहतर इस्तेमाल किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें