स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, बाल विवाह रोकने पर जोर

आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, बाल विवाह रोकने पर जोर

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा के मुखानी मंडल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र फूलचौड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी और आशा दीदियों का सम्मान कर उनके सेवा में योगदान को रेखांकित किया गया। वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता के क्षेत्र में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकतार्ओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल डेवलपमेंट के माध्यम से नैनीताल जिले में बाल विवाह निषेध जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर विनोद टम्टा और काउंसलर सीमा जोशी ने बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के प्रयासों, रोकथाम के उपायों और आमजन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिवार, ग्राम पंचायत, विद्यालय, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाएं और नागरिक मिलकर बाल विवाह रोकने में भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर प्रियांका आर्या, भाजपा जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें