स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

नगर निगम का एक पार्षद ऐसा जिसने लौटा दिया 3 साल का मानदेय

नगर निगम का एक पार्षद ऐसा जिसने लौटा दिया 3 साल का मानदेय

सहारनपुर। जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखने का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। वार्ड नं-41 शारदा नगर दक्षिणी से भाजपा के पार्षद संजय सैनी ने नगर निगम से पिछले तीन वर्षों में प्राप्त मानदेय भत्ते की पूरी राशि स्वेच्छा से निगम को वापस लौटा दी है। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि वे भविष्य में भी कोई मानदेय भत्ता नहीं लेंगे। उनका कहना है कि जनता की सेवा के लिए मानदेय की जरूरत नहीं है।

जनता की सेवा को एक संजय सैनी पार्षद ने सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम से मिलना वाला पूरा मानदेय वापस लौटा दिया।भाजपा पार्षद ने इस बावत एक पत्र लिखा कि मई 2023 में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उन्हें वार्ड-41 शारदा नगर दक्षिणी से पार्षद पद पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला। वार्ड की जनता ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवारों को हराकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। पार्षद बनने के बाद महापौर और आशीर्वाद स्वरूप उन्हें कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाकर सम्मान दिया गया।

संजय सैनी का मानना है कि राजनीति उनके लिए पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्हें जनमानस की सेवा करने का मौका मिला, इसके लिए वे आभारी हैं। इसी भावना के चलते उन्होंने अपनी स्वेच्छा से राष्ट्रहित और नगर निगम के हित में मानदेय भत्ता वापस करने का निर्णय लिया।जानकारी के मुताबिक पार्षद ने महापौर को सूचित करते हुए लिखा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम द्वारा उन्हें जो मानदेय भत्ता दिया गया है, उसकी पूरी राशि का चेक उन्होंने निगम को वापस कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अब भविष्य में भी उन्हें कोई मानदेय भत्ता न दिया जाए। उनका मानना है कि जब जनता ने इतना प्यार और समर्थन दिया है, तो सेवा के बदले मानदेय लेना उचित नहीं है।
वैसे संजय सैनी पार्षद के इस कदम की वार्ड के लोगों में चर्चा हो रही है। कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बताया है। उनका कहना है कि यह फैसला सेवा भाव को प्राथमिकता देने का संदेश दे रहा है।

रिपोर्ट-वेद प्रकाश पाण्डेय

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें