स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगी

आपराधिक तत्वों पर रखी जाये पैनी नजर, कोई भी मामला संज्ञान में आने पर तत्काल हो कार्यवाही-डीजीपी

आपराधिक तत्वों पर रखी जाये पैनी नजर, कोई भी मामला संज्ञान में आने पर तत्काल हो कार्यवाही-डीजीपी
सहारनपुर। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु  मुख्य सचिव एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान राज्यो के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ  समीक्षा बैठक की।
 मुख्य सचिव  कांवड से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  वर्चुअल माध्यम से पश्चिमी उ0प्र0 के समस्त जनपदों के अधिकारियो ने कांवड यात्रा व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया। इसके साथ ही बैठक में  पीपीटी के माध्यम से कांवड यात्रा के संबंध में आने वाली चुनौतियो एवं उनसे निपटने के लिए की गई तैयारियो के संबंध में मुख्य सचिव व डीजीपी  के समक्ष प्रजेन्टेशन दिया गया।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव  एस0पी0 गोयल ने कहा कि कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विशाल आयोजन है। इसे बिना किसी अप्रिय घटना एवं बिना किसी दुर्घटना के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना हम सभी का साझा दायित्व है। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों एवं दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कांवड़ उठाने के स्थलों, स्नान घाटों, प्रमुख मंदिरों एवं जलाभिषेक स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में दोनों आला अफसर द्वारा कहा गया कि सभी कांवड़ मार्गों पर आवश्यकतानुसार चिकित्सा शिविर, बाइक एम्बुलेंस, एम्बुलेंस सेवा तथा अस्पतालों में पर्याप्त बेड आरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ साथ  ट्रैफिक डायवर्जन के दृष्टिगत सभी संबंधित जनपदों एवं सीमावर्ती राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। डी.जी.पी ने स्पष्ट रुप से कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग रहें तथा अधीनस्थ स्तर तक प्रत्येक निर्देश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं एक्सप्रेस-वे के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक कार्मिक तैनात किए जाएं, ताकि मार्ग की जानकारी के अभाव में कांवड़ यात्री भ्रमित न हों तथा उन्हें निर्धारित मार्ग पर सुरक्षित रूप से भेजा जा सके।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा से संबंधित आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन एवं श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जाएं। अफवाहों, भ्रामक समाचारों एवं फेक नैरेटिव पर सतत निगरानी रखी जाए तथा ऐसी किसी भी सूचना के संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर एडीजी भानु भास्कर, आयुक्त मेरठ मंडल भानू चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार, अलीगढ, मुरादाबाद मंडलो के कमिश्नर, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह,सीमावर्ती राज्यो के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, जिलाधिकारी मेरठ डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे, प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता, सीडीओ मेरठ नूपुर गोयल, अपर आयुक्त अमित कुमार, नगर आयुक्त मेरठ सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, जिला सूचना अधिकारी मेरठ सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी आयुक्त सभागार में भौतिक रूप से उपस्थित रहे तथा मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल के समस्त जनपदो के संबंधित अधिकारी एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के संबंधित अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें