मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

बीसलपुर में मुआवजे के बाद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े का आरोप

पीलीभीत। तहसील बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी पूर्व सैनिक मोहम्मद आदिल सिद्दीकी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शाहजहां बेगम और उनके पुत्रों (इमरान खां, एहसान खां, रेहान खां, फरान खां) पर सरकारी जमीन, नाले व सड़क पर अवैध निर्माण करने तथा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बीसलपुर में मुआवजे के बाद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े का आरोप

पीलीभीत। तहसील बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी पूर्व सैनिक मोहम्मद आदिल सिद्दीकी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शाहजहां बेगम और उनके पुत्रों (इमरान खां, एहसान खां, रेहान खां, फरान खां) पर सरकारी जमीन, नाले व सड़क पर अवैध निर्माण करने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम गोवल पतिपुरा स्थित गाटा संख्या 84 की 0.0425 हेक्टेयर भूमि बीसलपुर-बरेली राजमार्ग चौड़ीकरण में अधिग्रहीत की गई थी, जिसका ₹15,32,296/- का पूरा मुआवजा शाहजहां बेगम द्वारा प्राप्त किया जा चुका है। इसके बावजूद, आरोपियों ने सरकारी नाले (गाटा संख्या 83) तथा सड़क की भूमि पर कब्जा कर अवैधानिक रूप से 16 दुकानों का निर्माण करा लिया है।

​इसके अलावा, पूर्व सैनिक ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 37 वर्षों से गुमशुदा लताफतउल्ला खां की गाटा संख्या 86 व 87 स्थित जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अपने नाम कराने का प्रयास किया। लताफतउल्ला के भाई जियाउल्ला खां द्वारा आपत्ति दर्ज कराने पर उन्होंने नामांतरण का वाद वापस ले लिया था। इस मामले में थाना बीसलपुर में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) के तहत अपराध दर्ज (वाद संख्या 0497/2025) है, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच पीलीभीत द्वारा की जा रही है। पूर्व सैनिक ने जिलाधिकारी से आरोपियों की संपत्तियों की गहन जांच कराने, अवैध दुकानों को ध्वस्त करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →