- एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होगा।
लखनऊ, पायनियर। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में पदक जीतने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के नौ तैराकों का चयन द्वितीय एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होगा।
11 से 13 सितंबर तक बहादुरगढ़ में हुई राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में लखनऊ की ओर से राकेश शुक्ला, दीपक निषाद, बब्बन चौहान, ऋषभ पाठक, देवेंद्र स्वरूप शुक्ला, वंदना साहनी, सुमन चौधरी, मिनाक्षी सनवाल और राकेश सोनकर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने और शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन सभी का चयन एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
इससे पहले इन तैराकों ने 11 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में आयोजित ट्रायल में भी हिस्सा लिया था। ट्रायल के आधार पर भी इनका चयन बेंगलुरु में होने वाली एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया गया था। लखनऊ स्विमिंग एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।