मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

टेनिस टूर्नामेंट: उत्तर प्रदेश की मिराया, इरम, आशी व ताशी मुख्य ड्रा में

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट   लखनऊ, पायनियर। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल, तीसरी वरीय इरम जैदी, आशी शमशेरी व ताशी किरण सहित उत्तर प्रदेश की चार खिलाड़ियों ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
टेनिस टूर्नामेंट: उत्तर प्रदेश की मिराया, इरम, आशी व ताशी मुख्य ड्रा में
टेनिस टूर्नामेंट: उत्तर प्रदेश की मिराया, इरम, आशी व ताशी मुख्य ड्रा में
  • 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
 
लखनऊ, पायनियर। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल, तीसरी वरीय इरम जैदी, आशी शमशेरी व ताशी किरण सहित उत्तर प्रदेश की चार खिलाड़ियों ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड में जीत के साथ मुख्य ड्रा में जगह बना ली।

रविवार को खेले गए क्वालीफायर के अंतिम राउंड में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश की ही प्राइशा को 6-0, 6-0 से हराया। वहीं तीसरी वरीय यूपी की इरम जैदी ने दिल्ली की समायरा को 2-6, 7-6(4), 10-6 से हराया। इरम ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट टाईब्रेक में जीता और फिर मैच टाईब्रेक 10-6 से जीतकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश की आशी शमशेरी ने दूसरी वरीय तेलंगाना की निधि को 6-0, 6-0 से और उत्तर प्रदेश की ताशी किरण ने पांचवीं वरीय झारखंड की आकृति को 6-4, 5-7, 10-8 से हराते हुए मुख्य ड्रा में स्थान सुरक्षित किया। अन्य मुकाबलों में छठी वरीय पश्चिम बंगाल की श्रेया मुखर्जी ने हरियाणा की आन्या को 6-4, 6-4 से, सातवीं वरीय दिल्ली की द्युति जैन ने असम की नम्रता को 6-4, 6-0 से और आठवीं वरीय दिल्ली की रेहा ने उत्तर प्रदेश की आइरा को 6-2, 6-3 से हराया।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा  लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय दीक्षित (सेवानिवृत्त आईआरएस, सदस्य जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, लखनऊ) व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने किया।इस अवसर पर रतन शर्मा (निदेशक कोचिंग, एसडीएस), टूर्नामेंट निदेशक अभिषेक विक्रम सिंह व टूर्नामेंट रेफरी अमृतन्जय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार को सुबह नौ बजे से होगी।