मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल चयन ट्रायल में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल चयन ट्रायल का सफल आयोजन पिकलबॉल डोम, तिवारीगंज, फैजाबाद रोड, बीबीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में किया गया। चयन ट्रायल का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली व्हीलचेयर पिकलबॉल खिलाड़ियों की पहचान…

साझा करें WhatsAppFacebookX
उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल चयन ट्रायल में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल चयन ट्रायल में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल चयन ट्रायल का सफल आयोजन पिकलबॉल डोम, तिवारीगंज, फैजाबाद रोड, बीबीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में किया गया। चयन ट्रायल का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली व्हीलचेयर पिकलबॉल खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय, निदेशक स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया, तथा व्हीलचेयर पिकलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण सिंह सेंगर उपस्थिति रहे।
विशिष्ट अतिथियों में आरती तोमर, डॉ. आनंद पाण्डेय, अमित कुमार, मोहम्मद हसीब, समाजसेवी रणवीर सिंह तथा पिकलबॉल डोम के संचालक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन व्हीलचेयर खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नफीस सिद्दीकी, उपाध्यक्ष गिरिजेश वर्मा, लक्ष्मण पुरस्कार विजेता अबू हुबैदा, एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी
चयन ट्रायल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल, शारीरिक क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। ट्रायल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर हमीद सलमानी, राहुल वर्मा, अमित कुमार, मोनू चौरसिया, सत्यप्रकाश, मनोज कुमार, रामचंदन, सतेंद्र तथा डॉ. विवेक का आगामी अभ्यास एवं प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, खेल की रणनीति, फिटनेस तथा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी।
खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि व्हीलचेयर पिकलबॉल दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश में इस खेल के विस्तार और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी चयन ट्रायल, प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।