मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

कांधला में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाएं घायल

-इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच शामली। कांधला कस्बे की इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच…

साझा करें WhatsAppFacebookX
कांधला में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाएं घायल
-इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
शामली। कांधला कस्बे की इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि शनिवार को कॉलोनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर में कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मोहल्ला निवासी नफीस की पत्नी भूरी और हसीन की पत्नी बुशरा घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन से बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।