मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
चमोली

एनटीपीसी तपोवन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ

पायनियर समाचार सेवा। जोशीमठ। एनटीपीसी तपोवन में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में परियोजना के कर्मचारियों, सपोर्ट स्टाफ एवं हाउसकीपिंग कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एनटीपीसी तपोवन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ

पायनियर समाचार सेवा। जोशीमठ। एनटीपीसी तपोवन में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में परियोजना के कर्मचारियों, सपोर्ट स्टाफ एवं हाउसकीपिंग कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर व्यवहार और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र अथवा आसपास कम से कम एक स्थान को चिन्हित कर वहां स्थायी एवं दिखाई देने वाला स्वच्छता सुधार सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने और व्यक्तिगत प्रयासों को व्यापक सामाजिक बदलाव से जोड़ने पर जोर दिया। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम स्वच्छता में सहभागी; स्वच्छ भारत, विकसित भारत रखी गई है। शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक प्रयास सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ दीर्घकालिक और सतत प्रभाव पैदा करने वाला होना चाहिए। पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी विशेष गतिविधियां होंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।