मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

किसान नेता पर फर्जी मुकदमे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। उधम सिंह नगर खटीमा में भारतीय किसान अभियान चढूनी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि काशीपुर में किसान नेता जितेन्द्र सिंह जीतू पर स्कूल प्रबंधन द्वारा फर्जी मुकदमा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
किसान नेता पर फर्जी मुकदमे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। उधम सिंह नगर खटीमा में भारतीय किसान अभियान चढूनी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि काशीपुर में किसान नेता जितेन्द्र सिंह जीतू पर स्कूल प्रबंधन द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसका संगठन कड़ा विरोध करता है। संगठन ने आरोप लगाया कि काशीपुर स्थित एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चे की कुछ माह की फीस न जमा होने पर बच्चों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया। इसका विरोध किसान नेता जितेन्द्र सिंह जीतू द्वारा किया गया था। विरोध से नाराज होकर स्कूल प्रबंधन ने किसान नेता पर झूठे और गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी एफआईआर दर्ज करवा दी।
इस को लेकर गुस्सा आए किसान यूनियन के पदाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि किसान नेता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है, और इसे भारतीय किसान यूनियन चढूनी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी ने कहा कि किसानों मजदूरों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे कोई भी मुकदमा उन्हें ड्रा नहीं सकता किसानो की आवाज को दबने नहीं देंगे। इस दौरान गुरसेवक सिंह महार प्रदेश अध्यक्ष, गुरविंदर सिंह भुल्लर प्रदेश उपाध्यक्ष, मनजिंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष, अनिल सिंह राणा ब्लॉक अध्यक्ष खटीमा, सुभाष सिंह राणा, विजय सिंह राणा, सुखमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, आदि उपस्थित रहे।