मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

उपप्रधान संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। ग्राम पंचायतों में उपप्रधान की भूमिका को प्रभावी बनाने और पंचायत के कामकाज में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर उप प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत कार्यालय में बैठने की उचित व्यवस्था…

साझा करें WhatsAppFacebookX
उपप्रधान संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। ग्राम पंचायतों में उपप्रधान की भूमिका को प्रभावी बनाने और पंचायत के कामकाज में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर उप प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत कार्यालय में बैठने की उचित व्यवस्था सहित विकास कार्यों, कार्ययोजना और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में नियमानुसार सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
उप प्रधानों ने कहा कि उपप्रधान ग्राम पंचायत व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके बावजूद पंचायत के विभिन्न कार्यों और विकास योजनाओं में उनकी अपेक्षित सहभागिता नहीं होने से पंचायत के कामकाज को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उपप्रधानों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत कार्यालय में उनके बैठने के लिए नियमित रूप से उचित स्थान और आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह पंचायत के कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग कर सकें। मांगपत्र में विकास कार्यों से संबंधित भुगतान प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण मांग उठाई गई है। कहा गया है कि भुगतान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपप्रधान को नियमानुसार उपलब्ध कराई जाए और जहां नियमों के तहत उपप्रधान की सहमति या अनुमोदन अपेक्षित हो, वहां उनकी सहमति सुनिश्चित की जाए। इससे पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही कायम रहने की बात कही गई है। उपप्रधानों ने पंचायत की महत्वपूर्ण बैठकों, योजनाओं और कार्यों की सूचना समय से दिए जाने की मांग भी की है। साथ ही पद से जुड़े वैधानिक अधिकारों और दायित्वों के अनुरूप पंचायत के कार्यों में उचित अवसर प्रदान करने तथा पंचायत से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं कार्यों की जानकारी नियमानुसार उपलब्ध कराने की मांग की गई है। यहां उप प्रधान जिला संगठन की जिलाध्यक्ष तनुजा गुप्ता, शेर सिह, निर्मल सिह, जसवंत सिंह, बलबीर सिह, नीरज सिह, कमलदीप सिह, नंद लाल, कृष्ण सिह, मों नवाजिश, राशिद खान, जसवंत सिह, परमजीत सिह, बक्शीश सिह, अरविंद कुमार, बिमला देवी, रेनू, भगवान सिह, विशवजीत विश्वास, संजय विश्वास, नीरज देवी, लखविन्दर कौर, सुनीता देवी, घर्म देव, परविन्दर सिह मौजूद रहे।