मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

जन संवाद में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, जिपंअ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। ग्राम जमौर पिंडरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की दर्जनों समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, रास्तों, जलभराव समेत वृद्धावस्था एवं दिव्यांग…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जन संवाद में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, जिपंअ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। ग्राम जमौर पिंडरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की दर्जनों समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, रास्तों, जलभराव समेत वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी सौंपे। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी खानापूर्ति नहीं, बल्कि योजनाओं और विकास कार्यों का परिणाम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्रय-विक्रय समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, प्रमोद कुमार, सतीश मौर्य समेत अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।