मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

शोभायात्रा के साथ गजानन महाराज को किया विराजमान

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। गणेश चतुर्थी के पर्व पर सोमवार को नगर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की स्थापना पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई। श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
शोभायात्रा के साथ गजानन महाराज को किया विराजमान

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। गणेश चतुर्थी के पर्व पर सोमवार को नगर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की स्थापना पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई। श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के तहत रामलीला मंच पर गजानन महाराज को विराजमान किया गया है। प्रतिमा का विसर्जन आगामी 18 सितंबर को कैलाश नदी में किया जाएगा। सोमवार को श्री गणपति सेवा समिति की ओर से गजानन की प्रतिमा को महाराणा प्रताप चौराहे पर लाया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची, जहां मंच पर प्रतिमा को स्थापित किया गया। मुख्य पुरोहित संजय शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह व शाम को गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। वहीं, प्रत्येक रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकार बप्पा की महिमा का गुणगान करेंगे। 18 सितंबर को प्रात: पूजा-अर्चना के उपरांत शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा को कैलाश नदी में विसर्जित किया जाएगा। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, समिति के संरक्षक लाल सिंह दायमा, संपत राम गोयल, अध्यक्ष अमित रस्तोगी, उपाध्यक्ष शुभम गोयल, महामंत्री प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप चिटकारा, मंत्री रमेश गुप्ता, वंश अग्रवाल, लालू गुप्ता, मुकेश देवल, पीयूष गोयल, व्यास नंदन शर्मा, हर्षित शर्मा, आशीष पाण्डेय, संदीप बिष्ट, रमेश यादव, धनंजय गुप्ता, राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, नरेश कंसल, आदेश चौहान, विनय गुप्ता, अजीत सिंह जोशन, चंदन श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, पंकज गहतोड़ी, शिवपाल सिंह चौहान, विपिन रस्तोगी व अमन गुप्ता उपस्थित रहे।