मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूपी बैडमिंटन अकादमी में जलाए दीये

लखनऊ, पायनियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूपी बैडमिंटन अकादमी में जलाए दीये
पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी बैडमिंटन अकादमी में जलाए दीये

लखनऊ, पायनियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस), अध्यक्ष विराज सागर दास व सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह सचिव के साथ सभी कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर अभ्यास और मेहनत से आगे बढ़ें।