मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

यूपीसीए की दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला शुरू

कानपुर, पायनियर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला का गुरुवार को डॉ. गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी, कमला क्लब के सभागार में शुभारंभ हुआ। 17 और 18 सितंबर को आयोजित कार्यशाला में बीसीसीआई के वरिष्ठ…

साझा करें WhatsAppFacebookX
यूपीसीए की दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला शुरू
यूपीसीए की दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला शुरू

कानपुर, पायनियर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला का गुरुवार को डॉ. गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी, कमला क्लब के सभागार में शुभारंभ हुआ। 17 और 18 सितंबर को आयोजित कार्यशाला में बीसीसीआई के वरिष्ठ पिच क्यूरेटर्स तपोश चटर्जी, सुरेंद्र सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह प्रदेश के क्यूरेटर्स को पिच निर्माण और रखरखाव का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिला क्रिकेट संघों से चयनित 25 पिच क्यूरेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यशाला की शुरुआत में दिवंगत वरिष्ठ पिच क्यूरेटर शिव कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

डॉ. गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा ने क्रिकेट में पिच की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को संकल्प शक्ति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि क्यूरेटर को अपनी संचार कुशलता बेहतर करते हुए निरंतर सीखने और विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर यूपीसीए उपाध्यक्ष (फाइनेंस एंड स्ट्रैटजी) सुजीत श्रीवास्तव, महिला क्रिकेट की महाप्रबंधक रीता डे, अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।