मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लखनऊ के स्टेडियमों में भव्य दीपोत्सव

लखनऊ, पायनियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ की ओर से शहर के विभिन्न स्टेडियमों में दीपोत्सव मनाया गया। केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, मिनी स्टेडियम विजयंतखंड और चौक स्टेडियम में एक…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लखनऊ के स्टेडियमों में भव्य दीपोत्सव
मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

लखनऊ, पायनियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ की ओर से शहर के विभिन्न स्टेडियमों में दीपोत्सव मनाया गया। केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, मिनी स्टेडियम विजयंतखंड और चौक स्टेडियम में एक साथ दीप प्रज्वलित किए गए।

मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने वर्ष 2017 के बाद निर्मित खेल अवस्थापनाओं को दीयों से रोशन किया। दीपों की रोशनी से स्टेडियम परिसर जगमगा उठा और उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक प्रशिक्षक निशित दीक्षित व विकास पाण्डेय, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ऋषि कुमार, रविकांत यादव, मो. तौहीद, साधना सिंह समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।