मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर कुंड पर जलाये जाएंगे 11 हजार आशीर्वाद दीपक

नगर निगम की बैठक में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयार की गयी रुप रेखा एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान,कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर कुंड पर जलाये जाएंगे 11 हजार आशीर्वाद दीपक

नगर निगम की बैठक में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयार की गयी रुप रेखा

एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान,कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुंड पर 11 हजार आशीर्वाद दीये जलाये जाएंगे। इसके अलावा मां शाकुम्बरी कान्हा उपवन गौशाला, भूतेश्वर महादेव मंदिर, कांशीराम कॉलोनी तथा रेलवे स्टेशन पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चारों ओर भी बड़ी संख्या में दीये जलाकर राष्ट्र समृद्धि की कामना की जाएगी।उक्त निर्णय नगर निगम के मां शाकुम्बरी सभाकक्ष में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर महापौर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’, ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत’, ‘सेवा संकल्प’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रमुख व धार्मिक स्थलों और घरों में आशीर्वाद का दीया जलाकर की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुभारंभ दिवस पर मोहल्ला समिति एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त वार्डों में श्रमदान और स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी, साथ ही सफाई अभियान भी चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य गरीबों व लोककल्याण तथा राष्ट्र निर्माण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि आम लोगों के जीवन में बदलाव आ सके। उन्होंने लोगों से ‘जिसने देश का जीवन संवारा, उसको है आशीर्वाद हमारा’ की भावना के साथ घर-घर दीया जलाने की अपील की और जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम अधिकारियों को नालों एवं समस्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने, पेड़ों की कटाई-छंटाई करने तथा पांचों स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए।