मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
गुरुग्राम

लॉ के विद्यार्थियों ने पुलिस स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण कर देखी कार्यप्रणाली

-सुशांत विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थी पहुंचे सेक्टर-10 पुलिस थाना गुरुग्राम। सुशांत विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ की लीगल एड क्लिनिक द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम के सहयोग से पुलिस स्टेशन सेक्टर-10 का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
लॉ के विद्यार्थियों ने पुलिस स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण कर देखी कार्यप्रणाली
 गुरुग्राम के सेक्टर-10 पुलिस थाना का भ्रमण करने पहुंचे सुशांत विवि के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थी।

-सुशांत विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थी पहुंचे सेक्टर-10 पुलिस थाना

गुरुग्राम। सुशांत विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ की लीगल एड क्लिनिक द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम के सहयोग से पुलिस स्टेशन सेक्टर-10 का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कानून के विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन, आपराधिक न्याय प्रणाली और पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।

यह पहल सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोडऩे और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाना प्रभारी दिलबाग सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद किया। विद्यार्थियों को शिकायत व एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस जांच, अभिलेखों के रख-रखाव, जांच अधिकारी की भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा आपराधिक मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसएचओ दिलबाग सिंह ने पुलिस की भूमिका, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों-पुलिस के बीच सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. राकेश रंजन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को क्लासरूम की शिक्षा को वास्तविक जीवन से जोडऩे का महत्वपूर्ण अवसर देते हैं।

प्रो-वाइस चांसलर एवं रजिस्ट्रार डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि व्यावहारिक शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास का अहम हिस्सा है। इस तरह के भ्रमण उन्हें किताबी ज्ञान से आगे बढक़र न्याय व्यवस्था के संस्थानों की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का मौका देते हैं। कार्यक्रम का समन्वय लीगल एड क्लिनिक के फैकल्टी कोॅर्डिनेटर्स डॉ. दीपक मिगलानी एवं डॉ. मीनाक्षी दहिया द्वारा किया गया।
—————————————————–