नई दिल्ली। चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चीन इस अवसर का इस्तेमाल सभी पक्षों के साथ आम सहमति बनाने और भविष्य की योजना तैयार करने के लिए करेगा।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बयान को साझा करते हुए कहा कि चीन सभी देशों के साथ मिलकर ब्रिक्स सहयोग के तीसरे स्वर्णिम दशक की शुरुआत करेगा। शी जिनपिंग ने मध्य-पूर्व की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी युद्ध ने सभी देशों के लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के खिलाफ है।
चीन अगले साल संभालेगा ब्रिक्स की अध्यक्षता
नई दिल्ली। चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चीन इस अवसर का इस्तेमाल सभी पक्षों के साथ आम सहमति…