मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

चतुर्थ डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव 12 सितंबर को

लखनऊ, पायनियर। डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को महानगर विस्तार स्थित हॉर्नर कॉलेज में किया जाएगा। हॉर्नर कॉलेज व यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चे कंचे, सिकड़ी, गुट्टक, पंजा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
चतुर्थ डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव 12 सितंबर को
पायनियर हिंदी न्यूज

लखनऊ, पायनियर। डॉ.सुरेंद्र सिंह मेमोरियल परंपरागत खेल महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को महानगर विस्तार स्थित हॉर्नर कॉलेज में किया जाएगा। हॉर्नर कॉलेज व यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चे कंचे, सिकड़ी, गुट्टक, पंजा कुश्ती, पोशम्पा, घोड़ा जमाल खाए एवं सतौलिया जैसे परंपरागत खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इन खेलों में प्री प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्पर्धाएं होंगी।

इस खेल महोत्सव में मेजबान हॉर्नर कॉलेज सहित सीएमएस इंदिरा नगर, सीएमएस महानगर, सीएमएस चौक, सीएमएस शालीमार, सेंट जोसेफ, रिवरसाइड एकेडमी, स्प्रिंगडेल इंदिरा नगर, स्प्रिंगडेल कानपुर रोड, एमिकस एकेडमी, सेंट रोज़ पब्लिक स्कूल, सेंट टेरेसा एवं मदर ब्लेस पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 से अधिक बच्चे भाग लेंगे। स्पर्धाओं का शुभारंभ सुबह नौ बजे से किया जाएगा।