श्रीनगर। जम्मू की एनआईए कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ एक नया गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। उस पर कश्मीर में आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। दो महीनों में उसके खिलाफ जारी किया गया यह दूसरा वारंट है।
इसको लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “मुंबई से लेकर कश्मीर में जितने भी हमले हुए, ज्यादातर में हाफिज सईद का हाथ रहा। कश्मीरी लड़कों को आतंकी बनाने में हाफिज सईद का बड़ा हाथ है। हम कह सकते हैं कि उसने भारत की खिलाफ एक जंग छेड़ रखी थी। आतंकी संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में हमले कर बहुत से लोगों को मरवा दिया। दूसरी बार उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट बहुत अच्छा कदम है। हाफिज सईद को लाकर जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में फांसी देनी चाहिए।”