मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
राष्ट्रीय

‘दुनिया के 50% रियल-टाइम डिजिटल भुगतान UPI से हो रहे हैं’, ब्रिक्स में पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वैश्विक सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि यूपीआई ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
‘दुनिया के 50% रियल-टाइम डिजिटल भुगतान UPI से हो रहे हैं’, ब्रिक्स में पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वैश्विक सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि यूपीआई ने वित्तीय समावेशन और बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई तकनीक के माध्यम से हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है और पिछले 12 वर्षों में भारत ने इसी मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर नवाचार और तकनीकी समाधानों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
डिजिटल अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीआई ने देश में करोड़ों लोगों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके माध्यम से छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप, एमएसएमई और आम नागरिकों के लिए डिजिटल भुगतान आसान, तेज और सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपीआई केवल भारत की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी एक भरोसेमंद डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का उदाहरण बन चुका है।