मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में सिंकदरबोझी हेंगहा नाला पुल निर्माण एवं सोनडीह गांव की कटान रोकवाने हेतु ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर। आपको बताते चले कि पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हेंगहा नाले में प्रदर्शन किया एवं मानव श्रृंखला बनाकर विरोध व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्ष सिंह को सौंपा जिसमें बताया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में सिंकदरबोझी हेंगहा नाला पुल निर्माण एवं सोनडीह गांव की कटान रोकवाने हेतु ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर। आपको बताते चले कि पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हेंगहा नाले में प्रदर्शन किया एवं मानव श्रृंखला बनाकर विरोध व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्ष सिंह को सौंपा जिसमें बताया गया कि बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ग्राम पंचायत सिकन्दरबोझी में हेंगहा नाला पर पुल नहीं है बारिश भर आवागमन कई बार कई दिनों तक बन्द हो जाता है यह रास्ता चौधरीडीह मथुरा सड़क से रमवापुर गाँव के पास से सोनडीह सिकन्दरबोझी होकर उत्तर दिशा में मणिपुर बाजार और सिंकदरबोझी से दक्षिण दिशा में बलरामपुर जिला मुख्यालय को आने जाने का रास्ता है बारिश भर पुल के अभाव में ग्रामीणों को लंबी दूरी का चक्कर काटना पड़ता है तो वहीं इस नाले की कटान से सोनडीह गांव के कई परिवार बेघर हो चुके हैं विश्राम पुत्र पदारथ, सतीराम पुत्र सुमिरन, झब्बर सिंह पुत्र प्रभुराज सिंह आदि का घर हेंगहा नाले में समा चुका है जिनको आपके द्वारा छोटा सा आवास दिया गया किन्तु सैकड़ों किसानों के तमाम कृषि भूमि नाले में समा चुकी है उन्हें कोई मुआवजा या जमीन के बदले जमीन नहीं मिला है और वर्तमान स्थिति यह है कि स्वामीनाथ पुत्र सुन्दर, दुर्गासिंह पुत्र बच्छराज सिंह, उजागर सिंह पुत्र प्रभुराज सिंह, जवाहर पुत्र मोती आदि का घर हेंगहा नाले के कटान की जद में आ गया है लेकिन कटान रोकवाने का कोई मजबूत उपाय नहीं किया जा रहा है सिर्फ खानापूर्ति कभी कभी किया जाता है ग्रामपंचायत सिकन्दरबोझी समेत कई अन्य गांवों में किसानों की कृषि भूमि की कटान अनवरत कई वर्षों से हो रही है लेकिन विभागीय कमर्चारी कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं बल्कि खाना पूर्ति करते हैं इसलिए हेंगहा नाले की कटान रोकवाने की एवं हेंगहा नाले पर पुल निर्माण कराने की नितांत आवश्यकता है।


प्रदर्शन में राम जी तिवारी, दुर्गा सिंह, दद्दन तिवारी, शिवम सिंह, राजेश तिवारी, राधेश्याम प्रधान, जगन्नाथ सिंह, बुझावन सिंह, राम आधार मिश्र, संदीप कुरील,योगेंद्र प्रसाद, पप्पू पाण्डे समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे सबने मुख्यमंत्री से मांग किया गया कि सिंकदरबोझी में हेंगहा नाला पर पुल बनवाने एवं सोनडीह गाँव की हेंगहा नाले से कटान रोकवाने तथा नाले में समाई किसानों की कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने की कृपा करें

बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →