मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस में 174 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। तहसील बख्शी का तालाब में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ| विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 174 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण…

साझा करें WhatsAppFacebookX
संपूर्ण समाधान दिवस में 174 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। तहसील बख्शी का तालाब में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ| विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 174 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 129 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सर्वाधिक 83 शिकायतें, विकास विभाग से 26, पुलिस से 25, स्वास्थ्य विभाग से दो, समाज कल्याण से एक तथा अन्य विभागों से 37 शिकायतें प्राप्त हुईं।

मामपुर बाना निवासी ऋषि कुमार सिंह ने गाटा संख्या 346 व 347 के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार राजस्व अभिलेखों में उक्त भूमि खलिहान और खाद-घूर के गड्ढों के रूप में दर्ज है। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा भूमि पर कथित रूप से मिट्टी डालकर कब्जा किए जाने और निर्माण किए जाने की आशंका जताते हुए मौके की पैमाइश व स्थलीय जांच कराने की मांग की। नंदना निवासी प्रदीप सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गाटा संख्या 362 भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है।

उन्होंने इसी भूमि को लेकर किए गए कथित बैनामे पर आपत्ति जताते हुए राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। समाधान दिवस में एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनबी सिंह, एसडीएम आकाश कुमार, एसीपी बीकेटी विकास पांडे, तहसीलदार शरद कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे,बल्कि मौके पर जांच, दोनों पक्षों की सुनवाई और अभिलेखों के परीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।