मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायत से सेवानिवृत्त कर्मचारी का निधन, शोक की लहर दौड़ी

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। जिला पंचायत से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रदीप कुमार पुत्र सेवा राम 70 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर परिजनों, परिचितों और जिला पंचायत…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जिला पंचायत से सेवानिवृत्त कर्मचारी का निधन, शोक की लहर दौड़ी

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। जिला पंचायत से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रदीप कुमार पुत्र सेवा राम 70 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर परिजनों, परिचितों और जिला पंचायत के कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ​ जिला पंचायत से सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रदीप कुमार पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रह थे।उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस निजी आवास पर ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। ​सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में याद किया।उनका अंतिम संस्कार मझोला श्मशान घाट किया गया।उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।वह अपने पीछे पत्नी सत्यवती,पुत्र ओम पटेल,पुत्री राजेश्वरी,सुलोचना को छोड़ गए हैं।उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या,ग्राम प्रधान पति मुकेश सक्सेना,सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणा, गौरी शंकर,हरि शंकर,विनोद कुमार, दु:ख व्यक्त किया।