मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

खटीमा में अकीदत व उत्साह के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (यौमे विलादत) के मुबारक मौके पर खटीमा में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पैगंबर साहब की शान…

साझा करें WhatsAppFacebookX
खटीमा में अकीदत व उत्साह के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (यौमे विलादत) के मुबारक मौके पर खटीमा में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक पढ़ते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भाईचारे और अमन का संदेश दिया। ग्राम कंचनपुरी, जमौर, मझोला समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधान, कुर्ता-पायजामा और सिर पर साफा बांधकर हाथों में परचम लेकर जुलूस की शक्ल में एकत्र हुए। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल मुस्तैद रहा। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान खटीमा की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम के समापन पर दुरूद-ओ-फातिहा और नात-ए-पाक पढ़ी गई। इसके बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान मदरसा गौसिया अरबी के प्रबंधक इरफान उल हक कादरी, मौलाना सद्दाम मदारी, मौलाना इलियास रजा, रहमानिया जामा मस्जिद के प्रशासक कामिल खान, सलीम रिजवी, ताहिर खान बलोच, पप्पू आढ़ती, मौलाना अमान उल हक कादरी, नासिर खान, असलम अंसारी, रशीद अंसारी, नफीस अहमद, गुड्डू खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।