मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

मतभेद भुलाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे, संगठन को देंगे मजबूती : सैनी

-भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी का हाईवे पर हुआ स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट करना होगी प्राथमिकता खतौली। भाजपा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे रूपेंद्र सैनी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मतभेद भुलाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे, संगठन को देंगे मजबूती : सैनी
-भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी का हाईवे पर हुआ स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट करना होगी प्राथमिकता
खतौली। भाजपा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे रूपेंद्र सैनी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान रूपेंद्र सैनी ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।
क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठन में किसी भी कार्यकर्ता की नाराजगी या आपसी मतभेद को बातचीत और समन्वय के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को नई मजबूती देना है। रूपेंद्र सैनी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंडल अध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। रूपेंद्र सैनी के स्वागत के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अमित जैन, सुनील उपाध्याय, आदेश मोतला, बिजेंद्र पांचाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। संगठन में एकजुटता और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर रूपेंद्र सैनी का संदेश कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा।