मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सावन की हरियाली में सजा सास-बहू मिलन सप्ताह

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जजानकीपुरम में बुधवार को सावन स्पेशल–सास-बहू मिलन सप्ताह का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। 19 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष आयोजन का उद्देश्य पारिवारिक सौहार्द…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सावन की हरियाली में सजा सास-बहू मिलन सप्ताह

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जजानकीपुरम में बुधवार को सावन स्पेशल–सास-बहू मिलन सप्ताह का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। 19 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष आयोजन का उद्देश्य पारिवारिक सौहार्द के साथ भारतीय संस्कृति और सावन की लोक परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या सुधा तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका निधि द्विवेदी सहित विद्यालय समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने माताओं एवं दादियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। माथे पर कुमकुम, पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। सावन की थीम के अनुरूप माताएं और दादियां हरी साड़ियों में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे विद्यालय परिसर में सावन की हरियाली और उत्सव का रंग नजर आया। इस दौरान बेस्ट डांस, बेस्ट सास-बहू जोड़ी, सावन क्वीन और कैटवॉक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं चूड़ी, बिंदी, नेल पेंट और गजरा के विशेष स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। माताओं और अतिथियों ने स्टॉलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता, भारतीय संस्कृति और सावन की परंपराओं को खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया। आयोजन का संदेश रहा सावन की हरियाली, रिश्तों में खुशहाली और संस्कृति की रंगीन छटा।