बरखेड़ा-पीलीभीत। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार को बरखेड़ा कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। यात्री,मालकर अधिकारी बडीस चतुर्वेदी ने निजी स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने में लगाए गए वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार ईको वाहनों को सीज कर दिया गया।
बताया जाता है कि कस्बे के निजी स्कूलों में कई ईको वाहन निर्धारित नियमों और आवश्यक मानकों को पूरा किए बिना संचालित किए जा रहे थे। जांच के दौरान इन वाहनों के दस्तावेज और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। अनियमितताएं मिलने पर अधिकारी ने चारों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया।
अचानक हुई कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली मच गई। कई वाहन चालक अपने वाहनों के कागजात लेकर अधिकारियों से जानकारी करते नजर आए। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद निजी स्कूल संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही।अधिकारी बडीस चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन होना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
निजी स्कूलों में अवैध रूप से चल रहे चार ईको वाहन सीज
बरखेड़ा-पीलीभीत। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार को बरखेड़ा कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। यात्री,मालकर अधिकारी बडीस चतुर्वेदी ने निजी स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने में लगाए गए वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नियमों का…