गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के नए परिसर सेक्टर-87 में कैंटीन का मंगलवार को कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कैंटीन का उद्घाटन किया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनिर्मित एयर कंडीशंड कैंटीन को छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक, आरामदायक तथा स्वच्छ भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह सुविधा कैंपस को और अधिक सुविधाजनक, स्वास्थ्यप्रद एवं सुखद बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन का एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर सुविधाओं का विकास विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक आधुनिक सुविधाओं के निर्माण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ संजय अरोड़ा, डॉ अशोक खन्ना, डॉ वंदना भी उपस्थित रहे
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के नए परिसर में कैंटीन का उद्घाटन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के नए परिसर सेक्टर-87 में कैंटीन का मंगलवार को कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कैंटीन का उद्घाटन किया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र…