मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। बंथरा इलाके में बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे घायलावस्था में सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे घायलावस्था में सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आलमबाग निवासी शैलेंद्र अग्निहोत्री (49) मंगलवार रात करीब 12 बजे कानपुर से बाइक से अपने घर आ रहे थे। तभी बंथरा स्थित कानपुर रोड पर एपेक्स अस्पताल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।

जिससे शैलेंद्र बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शैलेंद्र को गंभीर हालत में सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।