मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को थाना क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाली…

साझा करें WhatsAppFacebookX
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को थाना क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बीते तीन अगस्त 2026 को बिजनौर थाने में यही के कंकड़ कुआं, दुर्गापुरी कॉलोनी सीआरपीएफ चौराहा निवासी अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अन्नू ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को थाना क्षेत्र के किसान पथ स्थित नटकुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से वर्ष 2023 में मिला था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को उसे जेल भेज दिया है।