मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,कोहराम

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहिंडर में बुधवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे…

साझा करें WhatsAppFacebookX
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,कोहराम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहिंडर में बुधवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम अहिंडर निवासी सीताराम उर्फ गोलू की पत्नी नीलम (24) बुधवार को घर के अंदर एक कोठरी में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी सास राजेश्वरी ने कोठरी में जाकर देखा तो नीलम छत में लगी बल्ली के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।

यह देखकर सास के होश उड़ गए। उसने तत्काल बेटे सीताराम समेत पुलिस को घटना की सूचना दी। पति के मुताबिक नीलम का विवाह छह माह पूर्व 12 फरवरी को अतरौली थाना क्षेत्र के सुआगढ़ गांव निवासी नीलम से हुआ था। नीलम का पति पुणे में एक होटल में कारीगर का काम करता है। घटना के समय वह वहीं मौजूद था। सीताराम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे फोन पर पत्नी से बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उसने पत्नी को बताया था कि अगले महीने की तीन तारीख को वह घर वापस आएगा। इसके बाद दोनों सोने चले गए।

सुबह उसे पत्नी के फांसी लगाने की सूचना मिली। इस संबंध में रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणनायक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।