मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

प्रॉपर्टी डीलर की गोमती में मिली लाश छह अगस्त से थे लापता

कपड़ों से परिजनों ने की शव की पहचान पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। राजधानी में छह अगस्त से लापता दो कारोबारियों के शव मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर नदी से बरामद हुए। सीतापुर रोड स्थित केशव नगर से लापता प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद रफी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्रॉपर्टी डीलर की गोमती में मिली लाश छह अगस्त से थे लापता

कपड़ों से परिजनों ने की शव की पहचान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी में छह अगस्त से लापता दो कारोबारियों के शव मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर नदी से बरामद हुए। सीतापुर रोड स्थित केशव नगर से लापता प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद रफी का शव घैला के पास गोमती नदी में मिला।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। केशव नगर के बारी एन्क्लेव निवासी मो. रफी (50) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, छह अगस्त की शाम करीब चार बजे वह पत्नी शहला से बाल कटवाने की बात कहकर पैदल घर से निकले थे।

वह मोबाइल फोन और अन्य सामान घर पर ही छोड़ गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार दोपहर पुलिस को घैला के पास गोमती नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी रफी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे भाई मोहम्मद शमी और अन्य परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान रफी के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। रफी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।