पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई । सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों तथा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए ।

टीमों के सतत प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप कुल 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) बरामद किए गए । आज दिनांक 06.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान सतत रूप से संचालित किए जाते रहेंगे । अपने गुमशुदा मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
रविकांत दुबे। कानपुर देहात।