मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

महिला ने दरोगा व लेखपाल पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई

बांदा। -जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खरवा की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ललिता पत्नी रामरतन वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर हल्का दरोगा और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि…

साझा करें WhatsAppFacebookX
महिला ने  दरोगा व लेखपाल पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई

बांदा। -जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खरवा की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ललिता पत्नी रामरतन वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर हल्का दरोगा और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि गांव के एक भूमि विवाद में राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता, मारपीट तथा जातिसूचक गालियां दीं।

शिकायत के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को गांव में जमीन पर रास्ता निकालने के विवाद के दौरान हल्का दरोगा अनवर खान और लेखपाल मंजुला गुप्ता मौके पर पहुंचे।
महिला का आरोप है कि बिना किसी वैध दस्तावेज के उनकी जमीन से रास्ता निकालने का प्रयास किया गया। जब उन्होंने और उनके पति ने इसका विरोध करते हुए आधार पूछा, तो कथित रूप से दोनों अधिकारियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उनके पति के साथ मारपीट की।

महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे भी पीटा गया, जिससे दोनों को चोटें आईं।पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति और उसके परिजनों के पक्ष में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया।महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, संबंधित अधिकारियों को पद से हटाने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →