जौनपुर – जनपद के जफ़राबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गाँव निवासी ५६ वर्षीय लल्लन गुरु ने बताया की लगभग ४४ वर्षों से मैं घरों से साँप को पकड़ कर उनको सुरक्षित स्थानो पर छोड़ने का कार्य करता हूँ ।
उन्होने आगे बताया की मैं कभी भी किसी प्रकार की शुल्क की मांग नहीं करता , कारण की साँप को पकड़ना मेरा शौक है इसलिए मैं किसी भी सूचना पर तत्काल पहुचने का प्रयास करता हूँ मैंने आज तक हजारों साँपो को सुरक्षित तरीके से रेस्कू करके उनको सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया । उन्होंने आगे कहा कि कभी मेरा मोबाइल बंद नहीं होता । इस कार्य को करते समय एक बार सर्प दंश से इनकी स्थिति गंभीर हो गई थी और इनका उपचार वाराणसी के बी एच यू में किया गया जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयास से इनको पुनर्जीवन मिला , लेकिन इन्होंने अपने जोश कम नहीं होने दिया और स्वास्थ्य होकर फिर से अपने इस कार्य को करने लगे । केवल अपने जनपद ही नहीं अपितु आसपास के जनपदों से भी सूचना मिलने पर या बुलाने पर जाकर इस कार्य को सम्पादित करते है ।










