10 विटामिनों की खूबी वाला नया फैमिली पैक अब देशभर में उपलब्ध

मुंबई। दुनियाभर में इंस्टेंट बेवेरेज के सबसे बड़े निर्माता रसना ने नए एक-लीटर फैमिली पैक के लॉन्च के साथ ही, देशभर में अपने रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) फ्रूट बेवेरेज पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। अधिक फ्रूट कन्टेंट के साथ-साथ 10 विटामिनों और मिनिरल्स से भरपूर यह प्रीमियम फ्रूट बेवेरेज, बाजार में पहले से मौजूद रसना के 125 मिली और 200 मिली पैक समेत देशभर में प्रीमियम, हाइ-फ्रूट कन्टेंट, विटामिनयुक्त रेडी-टू-ड्रिंक बेवेरेज की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। इस प्रोडक्ट को इंटरनेशनल बाजार में पहले से ही पसंद किए जाने वाले टैट्रा पैक कार्टन में पैक किया गया है, जो कि बेवेरेज पैकेजिंग के मामले में ग्लोबल लीडर टैट्रा पैक की मेक इन इंडिया पहल के तहत् भारत में ही निर्मित है।

एक और रोचक बात यह है कि रसना ने जम्पिन के लोकप्रिय रैपर कम्युनिकेशन फार्मेट में ही इस नए प्रोडक्ट को भी पेश करने की तैयारी कर ली है जिसमें एक युवक और एक रैपर आपस में बातचीत करते हुए दिखायी दे रहे हैं और म्युज़िक, पहचान तथा स्टोरीटेलिंग के जरिए ग्राहकों के साथ इमोशनल जुड़ाव कायम करते हैं।

इस लॉन्च के बारे में, पिरुज़ खंबाटा, ग्रुप चेयरमैन, रसना प्राइवेट लिमिटेड ने कहा,जम्पिन दरअसल, इंटरनेशनल क्वालिटी के फ्रूट बेवेरेज को किफायती कीमत पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पेश करने की हमारी योजना के अनुरूप है, और इसके मामले में हम अपनी ‘मेक इन इंडिया’ नीति पर भी खरे उतरते हैं। जम्पिन में इस्तेमाल होने वाले सभी फलों को भारत से ही प्राप्त कर यहीं प्रोसेस किया जाता है, और प्रोडक्ट को भारत में निर्मित सुरक्षित, हाइ-क्वालिटी टैट्रा पैक पैकेजिंग में पैक भी किया जाता है। हमने बेहतर स्वाद, असली फलों के गुणों और जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर ऐसा बेवेरेज तैयार किया है जो आधुनिक परिवारों को पसंद आता है और साथ ही, यह प्रोडक्ट भारतीय किसानों, प्रोसेसरों तथा उत्पादन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पक्षों को भी सहयोग देता है।

इस पार्टनरशिप के बारे में कैसियो सिमोएस, प्रबंध निदेशक टैट्रा पैक साउथ एशिया ने कहा, भारतीय ग्राहक सुरक्षित, सुविधाजनक और उन्नत क्वालिटी वाले ऐसे बेवेरेज विकल्पों को पसंद करते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से जगह बना लें। जम्पिन का एक-लीटर टैट्रा पैक कार्टन इसी बदलती मांग को पूरा करता है जिसमें आधुनिक घरों के लिए तैयार पैकेज में ये सभी गुण समाए हैं। हम इस नई रेंज को देशभर में ग्राहकों के लिए रसना के साथ मिलकर पेश करने के साथ-साथ, देश के फूड एवं बेवेरेज इकोसिस्टम की बढ़ती जरूरतों को भारत में ही तैयार पैकेजिंग सॉल्यूशंस के मार्फत पूरा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।

रसना की नई जम्पिन रेंज को दो प्रमुख उपभोक्ता वर्गों के लिए तैयार किया गया हैः पहला वर्ग उन पेरेंट्स का है जो अपने बच्चों के लिए पोषक और सुविधाजनक बेवेरेज विकल्प चाहते हैं और दूसरी श्रेणी उन शहरी वयस्कों की है जो विटामिनों से भरपूर हाइड्रेशन विकल्पों को पसंद करते हें। यह 1-लीटर फैमिली पैक सुविधाजनक और वैल्यू पैक है जिसे घर पर ही आसानी से रेफ्रिजरेट किया जा सकता है ताकि हर दिन घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके। जम्पिन की नई रेंज लीची, मिक्स्ड फ्रूट तथा ऑरेंज वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है जिसे विटामिन सी समेत 10 जरूरी विटामिनों के मेल से पोषणयुक्त बनाया गया है।

जम्पिन 1-लीटर टैट्रा पैक कार्टन रेंज देशभर में 110/रु की कीमत पर उपलब्ध है। ब्रैंड पहले से ही मैंगो, लीची और ऑरेंज फ्लेवर्स में 125 मिली सिंगल-सर्व पैक 10/रु और मैंगो तथा मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर्स वाले 200 मिली टैट्रा पैक कार्टन 20/रु में उपलब्ध कराता है।

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर
आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा”
“हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ,
The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *