पुलिस ने चंदौली रायबरेली में हुई लूट की घटनाओं का किया खुलासा
डढ़ करोड़ रुपए की जेवरात बरामद
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। गोसाईंगंज में सुनार के पैर में गोली मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर व स्कूटी लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल एक फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, गत 23 जून की रात गोसाईंगंज इलाके मुंशीगंज रामबाग रोड स्थित ज्वैलर्स सचिन कुमार वर्मा दुकान बंद कर अपने भाई की दुकान के जेवर भी बैग में रखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। बंगला भवानी मंदिर के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी थी और जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई थीं।
जांच के दौरान पुलिस ने करीब 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। तब जाकर लुटेरों का सुराग मिला। इसके आधार पर सोमवार देर रात दहेरामऊ अंडरपास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आये आरोपितों ने पुलिस को अपना नाम शिवम यादव उर्फ कुंदन (24) और अंकुल यादव उर्फ गोले (20) निवासी ककोहिया, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले ज्वैलर्स की रेकी करते थे और चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देते थे। विरोध होने पर गोली मारने से भी पीछे नहीं हटते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने रायबरेली और चंदौली में भी सुनारों को गोली मारकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक हजरतगंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। मामले में फरार तीसरे आरोपी सोनू यादव की तलाश जारी है।
छह जून को हजरतगंज इलाके से की थी बाइक चोरी
क्रिकेट में आए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि बीते छह जून को लखनऊ के हजरतगंज इलाके से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एक बाइक पल्सर चोरी की थी इस चोरी की बाइक से घटना को अंजाम दिया गया।
किराए के मकान में रहकर कर रहे थे रेकी
लूट के आरोपी तूने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक किराए के मकान में रहकर रेकी की घटना को अंजाम दे रहे थे उन्होंने बताया कि उन दुकानदारों को निशाना बनाते हैं जिनकी दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज ना मिले।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये, 32 बोर की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने सफल खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
चंदौली और रायबरेली में भी सुंदर के साथ लूट की घटना को दे चुके हैं अंजाम
गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने गत 18 जून 2026 को रायबरेली के मिल एरिया में एक सुंदर को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया इसके साथ ही बीते 28 में को चंदौली के अलीपुर में एक सुंदर को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं वैसे ही वारदात लखनऊ में भी घटना को अंजाम देकर लूट का माल और स्कूटी लेकर फरार हो गए। उपरोक्त जिलों में भी सुंदर के पैरों पर गोली मारने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था।
जौनपुर के पुष्पा की लखनऊ पुलिस ने फिल्म की फ्लॉप
गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र अमेठी कस्बे में 23 जून को सचिन ज्वेलर्स को लूट कर सबसे बड़ी गलती और गोसाईगंज पुलिस को एक बड़ी चुनौती दे डाली क्योंकि चन्दौली से रायबरेली जैसे शहरों में लूट की घटना को अंजाम देकर 6 जून को सुशांत गोल्फ सिटी कराए का रूम लेकर पूरे क्षेत्र में रेकी की। गोसाईगंज के अमेठी कस्बे में उनके मन के अनुसार लूटने का एक नया शिकार दिखा जो शाम को देर से दुकान से अपने घर स्कूटी पर जाता है। उसके दुकान में किसी तरह का कोई सीसीटीवी भी नहीं इसका फायदा उठा पूरी घटना को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपियों ने ऐसे रास्तों का उपयोग किया जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। करीब 600 से अधिक कमरे देखने के बाद एसओजी प्रभारी मनोज सिंह को कुछ अहम पहलू हाथ लगे और कस्बा चौकी प्रभारी विक्रांत सिंह के साथ मिलकर इन सभी आरोपियों को इलाहाबाद के हॉस्टल से निकालना एक बड़ी चुनौती थी। ये घटना कर के कुछ दिन के लिए हॉस्टल में ही शिफ्ट रहते थे और कोई एक्टिविटी नहीं करते थे तभी पुलिस के हाथ खाली रहते थे पर इस बार इनको लखनऊ शहर में घटना करना भारी पड़ा और पुलिस को अपना इकबाल बचाना था कि एक तो इनके क्षेत्र में लूट और गोली मारी गई ये चुनौती बड़ी चुनौती थी , दोनों आरोपियों की अभी उम्र भी उतनी नहीं है पर इनकी साऊथ का पुष्पा बनने का खुमार था जो गोसाईंगंज पुलिस ने अपनी टीम की ताकत से इनको अपनी गिरफ्त में ले लिया।










