मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

एडीएम आपूर्ति व एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ज्योति गौतम व उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने तहसीलदार रितुराज शुक्ला समेत सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एडीएम आपूर्ति व एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ज्योति गौतम व उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने तहसीलदार रितुराज शुक्ला समेत सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये। समाधान दिवस में पुलिस विभाग के किसी भी अधिकारी के ना पहुंचने से पुलिस से जुड़ी शिकायते लेकर आये फरियादी मायूष दिखे। अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ज्योति गौतम को शिकायती पत्र देते हुये किसान अयोध्या प्रसाद,दिनेश,शिवप्रकाश निवासीगण मगटैया ने बताया उनके  गांव में लगा राजकीय नलकूप मई माह से खराब पड़ा है सम्बंधित विभाग के अधिकारियो से कई बार शिकायत भी की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी।

नलकूप ठीक ना होने से धान की फसलो की रोपाई खेतो में नही हो पा रही है।एडीएम ने एई को तत्काल‌ खराब नलकूप ठीक कराये जाने के आदेश दिये। दूसरी शिकायत मोहनलालगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-सात के सभासद रामसेवक सिंह ने करते हुये बताया कि उनके अतरौली के भोलाखेड़ा में कैंट के नीलमथा के निवासी शिवगंल रावत ने अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदी है खरीदी गयी जमीन के बगल की आबादी की जमीन पर जिसमें पूर्व से गांव के गरीबे का कब्जा है ओर बीते दस  झोपड़ी  समरसेबिल भी लगा हुआ जिसके बाद भी उक्त आबादी की जमीन कब्जा कर उक्त प्रापर्टी डीलर अपनी जमीन पर मिलाना चाहता है ओर ग्रामीणो को धमका रहा है। एडीएम ने सभासद की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिये।