दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों/ब्लैक स्पॉट्स पर लगाए जा रहे हैं चेतावनी एवं जागरूकता साइन बोर्ड

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात, कानपुर देहात के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (रायपुर से मेंहटोली तक) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (बारा जोड़ से कालपी तक) स्थित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों/ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

यह साइन बोर्ड चौरा बाजार, पटेल चौक, मावर मजार, छतैनी, खोजाफूल, मुडादेव, मदनपुर, जैनपुर, माती तिराहा, लालपुर, आरटीओ कार्यालय, नबीपुर, गौरियापुर, बारा जोड़ टोल एवं रेड चीफ रनियां सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्थापित किए जा रहे हैं।

इन साइन बोर्डों के माध्यम से हाईवे पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पूर्व जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वे निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए अधिक सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाएं और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

कानपुर देहात पुलिस जनपदवासियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *