प्रभाकर के शतक व सैफी आज़म के 6 विकेट से द क्रिएटर्स क्लब फाइनल में

अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सीएएल पर्पल को 156 रन हराया

लखनऊ । पायनियर खेल संवाददाता। प्रभाकर कुमार के (107) शानदार शतक के बाद  मोहम्मद सैफी आज़म(6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत द क्रिएटर्स क्लब ने अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में सीएएल पर्पल को 156 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्रिएटर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन बनाए।

टीम की ओर से प्रखर कुमार ने 107 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जबकि रोहित कुमार (25) और आदित्य (22) ने अहम योगदान दिया। सीएएल पर्पल की ओर से अथर्व अग्रवाल और आकाश त्रिवेदी ने किफायती गेंदबाजी की।

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल पर्पल की टीम सैफेज़म की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 18.4 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। सैफेज़म ने 6 विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया, जबकि निष्कर्ष तिवारी ने 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। मोहम्मद सैफी आज़म को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ द क्रिएटर्स क्लब ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *