मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

देवरिया-गोरखपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात! 456 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं और देवरिया-गोरखपुर को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।सबसे पहले सीएम योगी देवरिया पहुंचेंगे, जहां वे करीब 456 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
देवरिया-गोरखपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात! 456 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं और देवरिया-गोरखपुर को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।सबसे पहले सीएम योगी देवरिया पहुंचेंगे, जहां वे करीब 456 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई अहम कार्य शामिल हैं।इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

इससे हजारों लोगों को सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी सरकार की विकास योजनाओं और पूर्वांचल में हो रहे बदलावों का भी उल्लेख कर सकते हैं वहीं, दोपहर बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे।

यहां वे एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। माना जा रहा है कि इस अस्पताल के शुरू होने से गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।पूर्वांचल में स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।सीएम योगी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सरकार विकास परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने पर जोर दे रही है।अब सभी की नजर देवरिया और गोरखपुर के कार्यक्रमों पर है, क्योंकि आज का दिन पूर्वांचल के विकास के लिए कई नई सौगातें लेकर आने वाला है।देवरिया को 456 करोड़ की सौगात, गोरखपुर को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा… और विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ता पूर्वांचल!

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →