मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

एआईटीए अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट: हैरिस और युवराज की विजयी शुरुआत, अनुयाज का बड़ा उलटफेर

एआईटीए अंडर 14 टेनिस: हैरिस और युवराज की विजयी शुरुआत, अनुयाज का उलटफे लखनऊ ( पॉयनियर खेल संवाददाता )। एआईटीए चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन शीर्ष वरीय हरिस खान, युवराज सिंह और तेजस सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एआईटीए अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट: हैरिस और युवराज की विजयी शुरुआत, अनुयाज का बड़ा उलटफेर

एआईटीए अंडर 14 टेनिस: हैरिस और युवराज की विजयी शुरुआत, अनुयाज का उलटफे

लखनऊ ( पॉयनियर खेल संवाददाता )। एआईटीए चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन शीर्ष वरीय हरिस खान, युवराज सिंह और तेजस सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन एवं केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, विजयंत खंड, गोमतीनगर में सोमवार को खेले गए बालक एकल वर्ग के मुकाबलों में शीर्ष वरीय हरिस खान (उत्तर प्रदेश) ने आरव पटेल को 6-1, 6-0 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह ने एकाग्र सिंह को 6-0, 6-0 से पराजित किया। तीसरे वरीय तेजस सिंह ने वैदिक शुक्ला को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त पविथ सिंह ने ऋत्विक अस्थाना को 6-0, 6-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अन्य मुकाबलों में विवान सिंह, प्रणय शुक्ला, मोहम्मद सुफियान, अरव शुक्ला, कृषांग शर्मा, प्रणव शर्मा, आदम्य भदौरिया, कृष्णा सिंह और अंकुर आलोक ने जीत दर्ज की। दिन का सबसे बड़ा उलटफेर अनुयाज बाजपेयी ने किया। उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त अथर्व राय को 6-4, 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।