स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावहत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित

लखनऊ, 10 अगस्त 2026। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें लीग के लिए आमंत्रित किया।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात के दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आयोजन को लेकर जानकारी साझा की और लीग के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात करते यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर।

 

 

वहीं, इससे पहले रविवार को डॉ. संजय कपूर ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी और उन्हें यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के लिए आमंत्रित करते हुए लीग के बारे में जानकारी साझा की।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात के दौरान लीग के आयोजन और प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस सीजन भी प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में खेले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें