-पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आंबेडकर महासभा ने उनके सम्मान में पारित किया अभिनन्दन प्रस्ताव
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किये जाने पर डॉ. आंबेडकर महासभा के बुद्ध सभागार में दीप प्रज्जवलित कर बुद्ध वन्दना कर नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने और विकसित राष्ट्र के प्रयास के लिए मंगल कामना की गई। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर महासभा के संस्थापक सदस्य एवं विधायक डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री का इतना लम्बा कार्यकाल पूर्ण करने वाले नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र के महापुरूष बन चुके है। डॉ. निर्मल ने कहा कि आज मन्दिरों, गुरूदारों, बुद्ध विहार सहित सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री के लिए मंगल कामना की गयी है।
डॉ. निर्मल ने कहा कि देश में 81 करोड़ लोगों का मुफ्त राशन, चार करोड़ से अधिक पीएम आवास, 10 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नल का जल, 12 करोड़ शौचालय तथा 70 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा देकर नरेन्द्र मोदी गरीबों, वंचितों के प्रिय प्रधानमंत्री हो चुके है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता को भरोसा है कि मोदी हैं तो गरीबों के पक्ष में सबकुछ मुमकिन है। देश के सबसे अधिक समय तक पीएम रहने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाकर मोदी जी ने कई कीर्तिमान रच दिए हैं।
उन्होने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण, धारा-370 की समाप्ति, नारी शक्ति वन्दन अधिनियम तथा आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने वाले नरेन्द्र मोदी के स्वागत, अभिनन्दन का प्रस्ताव भी आज बुद्ध सभागार में पारित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति, मंत्री सर्वेश पाटिल, दिनेश चन्द्रा, अनीता राज वाल्मिकी, सुभाष सोनकर, सियाराम मौर्य, अनुराग चैधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।










