मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में जनकल्याण शिविर और स्ट्रीट वेंडर्स कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्ट्रीट वेंडर्स कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं…

साझा करें WhatsAppFacebookX
वाराणसी में जनकल्याण शिविर और स्ट्रीट वेंडर्स कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्ट्रीट वेंडर्स कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स, स्वरोजगार और आजीविका से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव और उनके अनुभवों की भी जानकारी लेंगे। यह आयोजन केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे जनसंपर्क और जनकल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।

सरकार का दावा है कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →